यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लायन भारत की आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंची, गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगी
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लायन भारत की आधिकारिक यात्रा पर कल नई दिल्ली पहुंची। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि इस दौरान भारत और यूरोपीय संघ की अगले चरण की महत्वपूर्ण साझेदारी पर चर्चा की जाएगी।
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच साझेदारी, आपसी भरोसे और साझा मूल्यों पर आधारित है। मंत्रालय के अनुसार यूरोपीय संघ के साथ भारत का जुड़ाव यूरोप पर उसके रणनीतिक महत्व को प्रदर्शित करता है। यह भारत भारत-EU शिखर सम्मेलन और जारी मुक्त व्यापार समझौता (FTA) के अनुरूप है।
2024 तक यूरोपीय संघ में 9 लाख 31 हजार से अधिक भारतीय रह रहे थे, जिनमें 16 हजार से ज्यादा ब्लू कार्ड धारक शामिल हैं। यूरोपीय संघ के नेताओं की यात्रा भारत-EU संबंधों को सरकार की वैश्विक और यूरोपीय रणनीति का एक प्रमुख स्तंभ बनाने को दर्शाती है। अक्षित की रिपोर्ट के साथ समाचार कक्ष से शक्ति सिंह।





