विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने दिल्ली में लीबिया के विदेश मंत्री एलताहेर एल्बौर के साथ बैठक की। दोनों नेताओं ने व्यापार, बुनियादी ढांचा और ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढाने पर फलदायी चर्चा की। डॉ० जयशंकर ने लीबिया की स्थिति पर उनके द्वारा दी गई जानकारी की सराहना की। डॉ० जयशंकर ने इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए संवाद और कूटनीति संबंधी भारत के समर्थन का उल्लेख किया।





