insamachar

आज की ताजा खबर

EAM S. Jaishankar noted the new momentum in the India-Australia Comprehensive Strategic Partnership.
भारत

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी में नई गति का उल्लेख किया

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत की व्यापक रणनीतिक साझेदारी ने नई गति पकड़ी है। उन्‍होंने ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ बैठक के दौरान यह टिप्पणी की। डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया-भारत आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते-ईसीटीए और व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते-सीईसीए ढांचे के तहत व्यापार और निवेश पर चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा के उत्पादन के लिए यूरेनियम की आपूर्ति सहित ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ रहा है। डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि दोनों देश महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में भी लगे हुए हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *