insamachar

आज की ताजा खबर

A meeting of the Nationalist Congress Party legislative group will be held today in Mumbai to elect a new leader.
भारत

नया नेता चुनने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विधायक दल की बैठक आज मुंबई में

राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एनसीपी के वरिष्‍ठ नेता और महाराष्‍ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने कहा है कि नया नेता चुनने के लिए पार्टी विधायक दल की आज मुम्‍बई में बैठक होगी। बुधवार को पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और राज्‍य के उपमुख्‍यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में मृत्‍यु के बाद से यह पद खाली है। अजित पवार की पत्‍नी सुनेत्रा पवार के नया नेता चुने जाने की पूरी संभावना है। इस बीच पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं ने कल मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस के साथ मुलाकात की। उन्‍होंने अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद उत्‍पन्‍न राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *