39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले का आज फरीदाबाद में शुभारंभ हुआ। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि इन शिल्पकारों द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के शिल्प हमारे देश के इतिहास और विरासत को दर्शाते हैं।
इस वर्ष मेले का विषय लोकल से ग्लोबल – आत्मनिर्भर भारत है। इसका उद्देश्य स्थानीय कारीगरों की पारंपरिक कला को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाना है।
मिस्र चौथी बार भागीदार देश है। मेले में उत्तर प्रदेश और मेघालय की समृद्ध सांस्कृतिक और लोक कलाओं का प्रदर्शन किया गया है।





