लोकसभा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित कर दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पिछले महीने की 28 तारीख को दोनों सदनों को संबोधित किया था।
पहले स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे सदन की कार्यवाही फिर शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू की। ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव पर लाए गए संशोधनों पर मतदान कराना चाहा लेकिन सदन ने उसे अस्वीकार कर दिया। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने धन्यवाद प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित कर दिया।
राष्ट्रपति के उस अभिभाषण को जो उन्होंने 28 जनवरी 2026 को एक साथ समिट संसद की दोनों सभाओं के समक्ष देने की कृपया की है। जो सदस्य उसके पक्ष में हां कहें विरोध में न कहे, मेरे विचार में निर्णय हां वालों के पक्ष में हुआ।
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि अब निचला सदन केंद्रीय बजट 2026-27 पर चर्चा करेगा और प्रत्येक सदस्य को इस पर बोलने का अवसर मिलेगा। विपक्ष के लगातार हंगामे के बीच ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे बजे तक के लिए स्थगित कर दी।





