insamachar

आज की ताजा खबर

In Chhattisgarh, one Maoist was killed in an encounter with security forces, and twelve Maoists, including eight women cadres, surrendered.
भारत

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया, आठ महिला कार्यकर्ताओं सहित बारह माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार इलाके में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों के संयुक्त दल ने जिले के दक्षिणी हिस्से में तलाश अभियान शुरू किया।

बीजापुर जिले में आठ महिला कार्यकर्ताओं सहित बारह माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। इन सभी पर कुल 54 लाख रुपये का इनाम घोषित था। माओवादियों ने एक एके-47 और एक एसएलआर सहित हथियार और गोला-बारूद भी सौंपें।

मुख्यधारा में लौट आए माओवादी कार्यकर्ताओं ने भारत के संविधान में विश्वास व्यक्त किया है और लोकतांत्रिक व्यवस्था के भीतर गरिमापूर्ण और सुरक्षित जीवन जीने का संकल्प लिया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *