insamachar

आज की ताजा खबर

ICC T20 World Cup, jointly hosted by India and Sri Lanka, begins today
खेल

भारत और श्रीलंका की संयुक्‍त मेजबानी में ICC T20 विश्‍व कप आज से शुरू

आईसीसी टी-20 विश्वकप टूर्नामेंट आज से शुरु हो रहा है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में यह टूर्नामेंट 8 मार्च तक चलेगा। प्रतियोगिता में 20 टीम 55 मैच खेलेंगी।

आज पहले दिन तीन मैच खेले जाने हैं। पहला मैच कोलंबो में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच होगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 11 बजे शुरू होगा।

वहीं, दूसरा मैच वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच कोलकाता में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा।

तीसरे मैच में मौजूदा चैंपियन भारत, अमरीका के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

टूर्नामेंट में ग्रुप चरण के बाद सुपर-8 और नॉक-आउट राउंड रखे गए हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *