गुरिंदरवीर सिंह, अनिमेष कुजूर, मणिकांत होबलीधर और अमलान बोरगोहेन ने चार गुना सौ मीटर रिले दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया
शीर्ष धावक गुरिंदरवीर सिंह, अनिमेष कुजूर, मणिकांत होबलीधर और अमलान बोरगोहेन की टीम ने पुरुषों की 4×100 मीटर रिले दौड़ में पिछला राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। टीम ने कल चंड़ीगढ़ में दूसरे भारतीय ओपन रिले प्रतियोगिता में 38 दशमलव छह- नौ सेकंड का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले 38 दशमलव आठ- नौ सेकंड का पिछला रिकॉर्ड दिल्ली में 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में बना था।