टी20 क्रिकेट विश्व कप में आज भारत का मुकाबला नामीबिया से होगा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यह मैच शाम 7 बजे से खेला जायेगा। बालागोला में सुबह 11 बजे से श्रीलंका और ओमान आमने सामने होंगे। उधर मुम्बई में दोपहर तीन बजे से नेपाल का मुकाबला इटली से होगा।
प्रतियोगिता में कल मुंबई में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रन से हरा जबकि कोलम्बो में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रन से पराजित किया।
एक अन्य मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अहमदाबाद में रोमांचक डबल सुपर ओवर मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया।





