आईपीएल क्रिकेट में, सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रन से हरा दिया। हैदराबाद में कल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर केवल 200 रन ही बना सकी।
प्रतियोगिता में आज लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा। यह मैच लखनऊ में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।





