insamachar

आज की ताजा खबर

Four new NASA astronauts arrive at the International Space Station
अंतर्राष्ट्रीय

नासा के चार नए यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पहुंचे

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के चार नए यात्री पहुंच गए हैं। चार अंतरिक्ष यात्री स्वास्थ्य कारणों से वापस लौट गए थे। पिछले 65 वर्षों में यह पहला मौका था जब नासा ने स्वास्थ्य कारणों से अंतरिक्ष यात्रियों को वापस बुलाया। इनके लौटने के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर केवल तीन यात्री रह गए थे। नए यात्री अंतरिक्ष केंद्र में लगभग नौ महीनों तक रहेंगे। इनमें अमरीका के दो तथा फ्रांस और रूस के एक-एक यात्री शामिल हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *