insamachar

आज की ताजा खबर

Canada imposed tariffs of up to 50% on more than 600 US products.
अंतर्राष्ट्रीय

कनाडा ने 600 से ज़्यादा अमरीकी चीजों पर 50% तक शुल्‍क लगाया

कनाडा ने अमरीका की 600 से ज़्यादा चीजों पर 50 प्रतिशत तक जवाबी शुल्‍क लगाया है। इससे इन दोनों पड़ोसी देशों के बीच व्यापार विवाद बढ़ गया है। अमरीकी सामान पर ये शुल्‍क आधिकारिक रूप से कल रात से लागू हो गए।

कनाडा के वाणिज्यिक उद्यम, फ़ेडरल सरकार के नए लागू किए गए ‘डॉलर-के-बदले-डॉलर’ शुल्‍क के तहत काम कर रहे हैं, जिसमें लगभग 28 अरब डॉलर मूल्य का अमरीकी आयात शामिल है। अमरीका के 600 से अधिक उत्पादों पर 15 से 50 प्रतिशत तक शुल्‍क लगाया गया है। प्रभावित सामानों में स्टील और एल्युमीनियम जैसे औद्योगिक सामान, टॉयलेट पेपर जैसी रोज़मर्रा की ज़रूरत की चीज़ें और कॉइन-ऑपरेटेड आर्केड मशीन जैसे विशेष उत्पाद शामिल हैं।

इस बीच, अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ़ेडरल एजेंसियों को आदेश दिया है कि वे सरकार के मुख्य खरीद कैटलॉग के ज़रिए कनाडाई उत्पादों की खरीद तब तक रोक दें, जब तक कनाडा अमरीकी कारोबारियों और किसानों को अपने बाज़ार में समान पहुँच नहीं देता। इस निर्देश में तुरंत फ़ेडरल खरीद चैनलों से कनाडाई उत्पादों को हटाना शुरू करने के लिए कहा गया है।

सोशल मीडिया पोस्ट में, ट्रंप ने कनाडा पर अनुचित व्यापार तौर-तरीके अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कनाडा की फ़ेडरल और प्रांतीय सरकारें अमरीकी छोटे कारोबारियों को सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं को सामान बेचने से रोकती हैं, जबकि कनाडाई कंपनियों को अमरीकी सरकारी अनुबंध तक काफ़ी हद तक खुली पहुँच मिलती है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *