ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अमरीका और ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता अगले सप्ताह होगी
अमरीका और ईरान अगले सप्ताह ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर दूसरे दौर की वार्ता करेंगे। स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। छह फरवरी को अप्रत्यक्ष वार्ता के पहले चरण की मेजबानी करने वाला ओमान अब जिनेवा में होने वाली इन वार्ताओं की मेजबानी करेगा।





