insamachar

आज की ताजा खबर

PM Modi addressed the centenary celebrations of Arya Vaidya Shala Charitable Hospital in Kerala.
अंतर्राष्ट्रीय भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने आगामी इजरायल दौरे से पहले भारत–इजराइल के मजबूत संबंधों पर जोर दिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और इजरायल के बीच गहरी और स्थायी मित्रता को रेखांकित करते हुए कहा कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध विश्वास, नवाचार और शांति एवं प्रगति के साझा संकल्प पर आधारित हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने गर्मजोशी भरी भावनाओं के लिए आभार व्यक्त किया और भारत– इजरायल संबंधों की सुदृढ़ता तथा बहुआयामी प्रकृति पर पूर्ण सहमति जताई।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत, इजरायल के साथ अपनी साझेदारी को बहुत महत्व देता है, जो विश्वास, नवाचार और शांति एवं प्रगति के साझा संकल्प पर आधारित है। उन्होंने अपने आगामी इजरायल दौरे के दौरान सार्थक बातचीत की उम्मीद जताई।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के एक संदेश का जवाब देते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा—

“धन्यवाद, मेरे मित्र, प्रधानमंत्री नेतन्याहू। मैं भारत और इजरायल के बीच संबंधों की मजबूती तथा हमारे द्विपक्षीय संबंधों की विविध प्रकृति पर आपसे पूर्णतः सहमत हूं। भारत, इजरायल के साथ विश्वास, नवाचार और शांति एवं प्रगति के साझा संकल्प पर आधारित इस स्थायी मित्रता को बहुत महत्व देता है।

मैं अपने आगामी इजरायल यात्रा के दौरान हमारी बातचीत का इंतजार कर रहा हूं। @netanyahu”

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *