insamachar

आज की ताजा खबर

25 Mexican National Guard soldiers killed in violence following the murder of a drug lord
अंतर्राष्ट्रीय

ड्रग माफिया की हत्या के बाद भड़की हिंसा में मैक्सिकन नेशनल गार्ड के 25 सैनिकों की मृत्‍यु

मैक्सिको के जलिस्को प्रांत में ड्रग माफिया की मौत के बाद भड़की हिंसा में नेशनल गार्ड के करीब 25 सैन्य कर्मियों की मौत हो गई है।

“एल मेनचो” के नाम से पहचाने जाने वाले तस्कर नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वेंटेस की विशेष बल द्वारा हिरासत में लिए जाने के कुछ देर बाद ही मौत हो गई थी। जिसके बाद करीब 20 राज्यों में अशांति फैल गई। बताया जा रहा है कि, जलिस्को राज्य के तापलपा कस्बे के बाहर एक सैन्य अभियान में घायल होने के बाद हेलीकॉप्टर में उसकी मौत हुई। अमरीका ने इस कुख्यात ड्रग्स तस्कर की गिरफ्तारी की सूचना देने पर डेढ़ करोड़ डॉलर के इनाम की घोषणा की थी।

जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल मैक्सिको के सबसे कुख्यात आपराधिक संगठनों में से एक है। एल मेनचो इसी संगठन की अगुवाई करता था और मैक्सिको का सबसे वांछित अपराधी था। सुरक्षा मंत्री उमर गार्सिया हार्फुच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को बताया कि विभिन्न हमलों में कार्टेल के 30 सदस्य और एक आम नागरिक की मौत हुई है। जबकि सात राज्यों में कम से कम 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *