अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने सभी संघीय एजेंसियों को एआई डेवलपर एंथ्रोपिक की तकनीक का उपयोग तुरंत बंद करने का निर्देश दिया
अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने सभी संघीय एजेंसियों को एआई डेवलपर एंथ्रोपिक की तकनीक का उपयोग तुरंत बंद करने का निर्देश दिया है। श्री ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पोस्ट में लिखा कि उन्हें इस कंपनी की आवश्यकता नहीं है और वे भविष्य में इसके साथ कोई व्यापार नहीं करेंगे। उन्होंने ये टिप्पणियां पेंटागन द्वारा एंथ्रोपिक को कंपनी के एआई उपकरणों तक निर्बाध पहुंच प्रदान करने के लिए दी गई समय सीमा से ठीक पहले कीं।





