insamachar

आज की ताजा खबर

PM Modi today launched several development projects and flagged off the Amrit Bharat Express train in Thiruvananthapuram, Kerala.
अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से बातचीत की और पश्चिम एशिया के हाल के घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने ओमान की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की निंदा की। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए निरंतर कूटनीतिक संवाद अत्यावश्यक है।

प्रधानमंत्री ने ओमान द्वारा भारतीय समुदाय को निरंतर प्रदान किए जा रहे सहयोग की भी बहुत सराहना की। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा; “ओमान के महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक से वार्ता की तथा पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। ओमान की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की निंदा की। हमने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए निरंतर कूटनीतिक संवाद आवश्यक है। भारतीय समुदाय को ओमान द्वारा निरंतर प्रदान किए जा रहे सहयोग की बहुत सराहना की।”

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *