insamachar

आज की ताजा खबर

landslides in Tanzania
अंतर्राष्ट्रीय

तंजानिया में भीषण बारिश और भूस्खलन से 155 की मौत, 2 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित

तंजानिया में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 155 लोगों की मृत्‍यु हो गई है। संसद में प्रधानमंत्री कासिम मजालिवा ने कहा कि अलनीनो जलवायु पैटर्न ने मौजूदा बारिश के मौसम को और बदतर बना दिया है, इस कारण बाढ़ आ गई है और सड़कें, पुल तथा रेल-संपर्क टूट गए हैं।

प्रधानमंत्री मजालिवा ने कहा कि इस बारिश से दो लाख से अधिक लोग और 51 हजार घर प्रभावित हुए है। स्‍कूल बंद कर दिए गए हैं। आपातकालीन सेवाएं बाढ़ से प्रभावित लोगों का बचाव कर रही हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *