भारतीय विमानन कम्पनी खाड़ी क्षेत्र में फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए आज 58 उड़ान संचालित कर रही है
पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के कारण फंसे यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए भारतीय विमान कंपनियों की आज 58 उड़ानें संचालित करने की योजना है। नागर विमानन मंत्रालय ने बताया है इनमें इंडिगो की 30 और एयर इंडिया तथा एयर इंडिया एक्सप्रेस की 23 उड़ानें शामिल हैं। मौजूदा स्थिति के कारण भारतीय विमानन कंपनियों की एक हजार दो सौ 21 और विदेशी एयरलाइंस की तीन सौ 88 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। यात्रियों को हवाई अड्डे पहुंचने से पहले संबंधित विमानन कंपनी से उड़ान की ताजा स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।





