insamachar

आज की ताजा खबर

PM Narendra Modi congratulated the people and Government of Nepal for the successful and peaceful conduct of elections in the country.
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल के संसदीय चुनावों में बालेंद्र शाह की राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी प्रचण्‍ड जीत की ओर

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी-आरएसपी संसदीय चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद सरकार बनाने के लिए तैयार है। रैपर से राजनेता बने 35 वर्षीय बालेन्द्र, बालेन नाम से लोकप्रिय हैं। उन्होंने झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र में चार बार प्रधानमंत्री रहे श्री के.पी. शर्मा ओली को हराया। आरएसपी ने कल रात तक घोषित 97 सीटों में से 77 सीट जीती हैं। इनमें काठमांडू जिले की सभी 10 सीट शामिल हैं। पार्टी 48 सीटों पर बढत बनाये हुए है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चुनाव के सफल आयोजन के लिए नेपाल की जनता और सरकार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि एक घनिष्ठ मित्र और पड़ोसी के रूप में, भारत नेपाल की जनता तथा उसकी नई सरकार के साथ मिलकर शांति, प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रतिबद्ध है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *