रूस के राष्ट्रपति पुतिन और अमरीका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने टेलीफोन पर बातचीत कर ईरान के खिलाफ अमरीका-इस्राएल युद्ध और यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा की
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने टेलीफोन पर बातचीत कर ईरान के खिलाफ अमरीका-इस्राएल युद्ध और यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा की। राष्ट्रपति पुतिन के सलाहकार यूरी उशाकोव ने बताया दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। दिसंबर के बाद यह उनकी पहली बातचीत थी और इस चर्चा का अनुरोध अमरीका की ओर से किया गया था।
उशाकोव ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन ने ईरान के खिलाफ अमरीका-इस्राएल युद्ध के शीघ्र राजनीतिक और कूटनीतिक समाधान पर जोर दिया।





