राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- ईरान के पास समझौता करने का एक आखिरी मौका, ईरान ने बातचीत की खबरों का खंडन किया
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान को अमरीका के साथ समझौता करने का आखिरी मौका दिया गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान और कई खाड़ी देशों के कूटनीति आग्रह करने के बाद नियोजित सैन्य हमलों को रोक दिया गया है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए बातचीत जारी रखने की पहल को पहला चरण बताया, वहीं दूसरे चरण में ईरान के परमाणु निरस्त्रीकरण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने अमरीका के साथ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष बातचीत की खबरों का भी खंडन किया है। इस्माइल बगाई ने कहा कि ईरान-ओमान के बीच हाल ही में हुआ समुद्री समझौता केवल जहाजों की सुरक्षित आवाजाही तक सीमित है।





