insamachar

आज की ताजा खबर

Indian airlines are operating 58 flights today to bring back passengers stranded in the Gulf region.
भारत

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्‍सप्रेस, आज 48 उड़ानों का परिचालन करेंगे

इस्राएल, अमरीका और ईरान के बीच जारी युद्ध से पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच आज एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्‍सप्रेस, वहां के लिये और वहां से, 48 उड़ानों का परिचालन करेंगे। इनमें दस उड़ान देश के विभिन्‍न शहरों और जेद्दाह के बीच जबकि, 12 उड़ान भारत और मस्‍कट के बीच परिचालित होंगी।

एयर इंडिया ने एक प्रेस वक्‍तव्‍य में कहा कि दिल्‍ली और मुम्‍बई से वापसी की उड़ानें परिचालित होंगी, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस बेंगलुरु, कोझिकोड और मैंगलूर से एक–एक उड़ान चलाएगा। एयर इंडिया एक्‍सप्रेस मस्‍कट के लिए और मस्‍कट से बारह उड़ानें परिचालित करेगा। इसके अलावा, दिल्‍ली, कन्‍नूर, मुम्‍बई और तिरुवनन्‍तपुरम से एक–एक उड़ान और कोच्चि से दो उड़ानों का परिचालन होगा। स्‍पाइस जेट कम्‍पनी भी संयुक्‍त अरब अमीरात के फुजैरा से भारत के लिए और दुबई से पुणे के लिए विशेष उड़ानें चला रही है।

वहीं कतर एयरवेज अगले दो दिनों में भारत के लिए तीन और उड़ानें संचालित करेगा। दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि ये उड़ानें कतर से नई दिल्ली, मुंबई और कोच्चि के लिये होंगी। कतर एयरवेज से जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, यात्री एयरलाइन की वेबसाइट, मोबाइल एप्लिकेशन या अपने ट्रैवल एजेंट से संपर्क करके टिकट बुक कर सकते हैं और नवीनतम उड़ान के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *