insamachar

आज की ताजा खबर

Due to active western disturbance in Himachal Pradesh, continuous snowfall has been occurring on the high peaks for the last three days.
भारत मौसम

हिमाचल प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले तीन दिनों से ऊंची चोटियों पर लगातार बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले तीन दिनों से ऊंची चोटियों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। कई जिलों में बिजली और सड़क सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

बीते तीन दिनों से जारी वर्षा और हिमपात के चलते कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति ज़िलों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। कुल्लू शहर के मठ इलाके में भू-स्खलन के चलते इनर अखाड़ा बाजार के आधा दर्जन मकानों को प्रशासन ने एहतियात के तौर पर खाली करवा दिया है। अटल टनल रोहतांग के आसपास करीब तीन फुट तक हिमपात हो चुका है और ये टनल फिलहाल सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है।

इधर चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर और तीसा में भी बर्फबारी और वर्षा से बिजली आपूर्ति बाधित है। इस बीच, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात, निचले क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने और वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *