मौसम विभाग ने आज ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में वर्षा और ओलावृष्टि के साथ तूफान की चेतावनी जारी की
मौसम विभाग ने आज ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में ओलावृष्टि और गरज-चमक के साथ तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में कल तक गरज-चमक बारिश की संभावना है। उत्तर पूर्वी राज्यों में अगले दो दिन तक इसी तरह का मौसम रह सकता है। वहीं, केरलम और माहे में कल तक गर्मी और उमस रहने का अनुमान है।





