insamachar

आज की ताजा खबर

G7
अंतर्राष्ट्रीय

G7 ने पश्चिम एशिया के कई देशों में असैन्य और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों पर ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की

सात विकसित देशों के समूह जी-7 ने पश्चिम एशिया के कई देशों में असैन्य और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों पर ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की है। कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमरीका के विदेश मंत्रियों और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि ने संयुक्त बयान में, हिंसाग्रस्त देशों के प्रति एकजुटता व्यक्त की।

जी-7 देशों ने चेतावनी दी है कि ईरान की कार्रवाई, निशाना बनाए गए देशों को खतरे में डाल रही हैं और क्षेत्रीय तथा वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा है। जी-7 ने ईरान से सैन्य कार्रवाई और अपना मिसाइल कार्यक्रम रोकने की अपील की है।

समूह ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं, विशेष रूप से रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के महत्व पर भी बल दिया। जी7 देशों के विदेश मंत्रियों ने कहा कि वे ऊर्जा की वैश्विक आपूर्ति में सहायता के लिए आवश्यक उपाय करने को तैयार हैं।

समूह ने यह भी कहा कि ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। समूह ने यह भी कहा है कि ईरान के हमलों से प्रभावित देशों को आत्‍मरक्षा का अधिकार है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *