बांग्लादेश में मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्तान द्वारा निहत्थे लोगों की हत्या की स्मृति में आज नरसंहार दिवस
बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्तान द्वारा निहत्थे लोगों की हत्या की स्मृति में आज नरसंहार दिवस मना रहा है। कोडनेम- ऑपरेशन सर्चलाइट के अंतर्गत 25 मार्च 1971 की रात पाकिस्तानी बलों ने निहत्थे लोगों की हत्या कर दी थी।
25 मार्च की रात बांग्लादेश की राष्ट्रीय स्मृति में दर्ज है जब बंगाली लोगों की सांस्कृतिक बौद्धिक और राजनीतिक पहचान पर सुनियोजित हमला किया गया था, जिसमें ढाका विश्वविद्यालय जैसे संस्थान मुख्य निशाने पर थे। देशभर में आयोजित कार्यक्रमों के तहत रात 10:30 से 10:31 बजे तक एक मिनट का प्रतीकात्मक ब्लैकआउट रखा जाएगा, जिसमें महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान और आपात सेवाएं शामिल नहीं होंगी। शैक्षणिक संस्थानों में चर्चा कार्यक्रम हो रहे हैं, जबकि बड़े शहरों में नरसंहार और मुक्ति संग्राम को उजागर करने के लिए डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन और फोटो प्रदर्शनी आयोजित की जा रही हैं।





