insamachar

आज की ताजा खबर

Restoring India-Sri Lanka Ferry Service
अंतर्राष्ट्रीय

श्रीलंका के जाफना और तमिलनाडु के नागप्पट्टिनम के बीच नौका सेवा फिर से शुरू होगी

भारत में तमिलनाडु के नागप्पट्टिनम और श्रीलंका के उत्तरी प्रांत जाफना जिले के कांकेसंथुराई (केकेएस) शहर के बीच यात्रियों के लिए नौका सेवा 13 मई से फिर से शुरू होने जा रही है।

भारतीय उच्चायोग ने सोमवार को यह जानकारी दी। लगभग 40 वर्षों के बाद पिछले साल अक्टूबर में शुरू की गई यह सेवा खराब मौसम के कारण कुछ दिनों बाद ही बंद कर दी गई थी।

उच्चायोग ने एक बयान में कहा, ‘‘जुलाई 2023 में श्रीलंका के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान संयुक्त रूप से अपनाए गए आर्थिक साझेदारी के दृष्टिकोण में भारत और श्रीलंका के बीच समुद्री संपर्क को मजबूत करना एक महत्वपूर्ण हिस्सा था।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *