तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी। तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
तमिलनाडु में इस बार पाँच-तरफ़ा मुकाबला होगा। राज्य में एक करोड़ 18 लाख ऐसे मतदाता हैं जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पिछले चुनाव में राज्य में 70 से 75 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। चुनाव आयोग ने पूरे राज्य में ‘मेरा वोट, मेरा अधिकार’ अभियान के माध्यम मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।





