insamachar

आज की ताजा खबर

Election Commission
चुनाव भारत

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए चार हजार 660 सहायक मतदान केंद्रों के निर्माण को मंजूरी दी

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में मतदाताओं की सुविधा के लिए चार हजार छह सौ साठ से अधिक सहायक मतदान केंद्र बनाने की अनुमति दे दी है। आयोग ने मंजूरी उन मतदान केंद्रों के लिए दी हैं जहां मतदाताओं की संख्‍या 12 सौ से अधिक हो गई है। आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए 321 मतदान केंद्रों को स्थानांतरित करने को भी मंजूरी दी है।

इस बीच, आयोग ने पश्चिम बंगाल में आपराधिक मामलों का सामना कर रहे राजनेताओं और व्‍यक्तियों के लिए राज्‍य की ओर से मिल रही सुरक्षा तत्‍काल हटाने के आदेश दिए हैं। यह कदम सरकारी सुरक्षा का दुरुपयोग रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। इसके अलावा गैर-जमानती मामलों में आरोपियों को दस दिन के भीतर गिरफ्तार करने का आदेश भी दिया गया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *