insamachar

आज की ताजा खबर

Uttar Pradesh Police have arrested four members of a terror module linked to Pakistan ISI from Lucknow
भारत मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश पुलिस ने पाकिस्तान के ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के चार सदस्यों को लखनऊ से गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश पुलिस ने पाकिस्तान के आईएसआई से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के चार सदस्यों को लखनऊ से गिरफ्तार किया। उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते के अनुसार, मेरठ निवासी साकिब उर्फ ​​डेविड और अरबाब तथा गौतम बुद्ध नगर निवासी विकास गहलावत और लोकेश सहित चार संदिग्धों को कल गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि इस मॉड्यूल ने रेलवे सिग्नल बॉक्स, भीड़भाड़ वाली जगहों, गैस सिलेंडरों से लदे वाहनों और प्रतिष्ठित संगठनों के परिसरों में विस्फोट करके दहशत फैलाने की योजना बनाई थी और उनका पहला निशाना लखनऊ रेलवे स्टेशन था। साकिब, जोकि एक नाई के रूप में काम करता था, इस गिरोह का सरगना था और वह टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने पाकिस्तानी एंडलर के संपर्क में था।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *