insamachar

आज की ताजा खबर

Payal Nag won the gold medal at the Archery Para Series in Bangkok by defeating Sheetal Devi.
खेल

बैंकॉक में तीरंदाजी पैरा सीरीज में पायल नाग ने शीतल देवी को हराकर स्वर्ण पदक जीता

बैंकॉक में विश्व पैरा तीरंदाजी सीरीज़ में 18 वर्षीय पायल नाग ने महिला कंपाउंड स्पर्धा के फाइनल में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी शीतल देवी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। भावना ने रिकर्व महिला स्पर्धा का खिताब अपने नाम किया। वहीं, कंपाउंड पुरुष स्पर्धा में तोमन कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। दो बार के पैरालंपिक पदक विजेता हरविंदर सिंह को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं स्वाति चौधरी ने भी महिला वर्ग में रजत पदक हासिल किया। इसके साथ ही भारत ने प्रतियोगिता में सात स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य सहित कुल 16 पदक जीते।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *