insamachar

आज की ताजा खबर

Mexico beat South Korea 1-0 to reach the knockout stage of the FIFA World Cup
खेल

दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराकर मेक्सिको FIFA World Cup के नॉकआउट चरण में

मेक्सिको ने दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के राउंड-ऑफ-32 में अपनी जगह पक्की कर ली है। ऐसा करने वाली मेक्सिको फीफा विश्व कप की पहली टीम है। दक्षिण कोरिया फिलहाल दूसरे स्थान पर बना हुआ है क्योंकि ग्रुप की अन्य टीमें, चेकिया और दक्षिण अफ्रीका, इससे पहले 1-1 से ड्रॉ खेल चुकी हैं। आज यहां खेले गये ग्रुए ए के मुकाबले के शुरुआती चरणों में मेक्सिको का दबदबा रहा, लेकिन बाद में दक्षिण कोरिया ने गेंद को नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया और हाफ टाइम की सीटी बजने तक उसका दबदबा रहा। लेकिन कोरियाई गोलकीपर किम सेउंग-गिम की एक बड़ी गलती का फायदा उठाते हुए मेक्सिको के लुइस रोमो ने मैच के दोबारा शुरू होने के तुरंत बाद एकमात्र गोल दाग दिया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *