insamachar

आज की ताजा खबर

Punjab Police, in collaboration with the Gujarat ATS, has busted an ISI-backed terror module.
भारत

पंजाब पुलिस ने गुजरात एटीएस के साथ मिलकर आई.एस.आई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा ने गुजरात के आतंकवाद-रोधी दस्ते-एटीएस के साथ मिलकर आई.एस.आई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस मॉड्यूल को पाकिस्तान के खुफिया एजेंटों द्वारा संचालित किया जा रहा था। तीन आरोपियों में से एक प्रमुख सदस्य को हथगोले और एक अत्याधुनिक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी अमृतसर और तरनतारन के सीमावर्ती जिलों के रहने वाले हैं।

पंजाब पुलिस प्रमुख गौरव यादव ने बताया कि जब्त किए गए दो ग्रेनेडों पर पाकिस्तान आयुध कारखाना-पीओएफ के निशान हैं, जो मॉड्यूल के सीमा पार संबंधों को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं। उन्‍होंने कहा कि यह मॉड्यूल कई राज्यों में पुलिस प्रतिष्ठानों को सुनियोजित तरीके से निशाना बना रहा था, जिसे अब सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया है। मॉड्यूल के अन्य सदस्यों की पहचान करने, उन पर नज़र रखने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *