insamachar

आज की ताजा खबर

Chairman of the Rajya Sabha administered the oath of office to two newly elected MPs, Mansoor Ali Khan and Rajnish Kumar Agrawal, at the Parliament House today
भारत

राज्यसभा के सभापति ने आज संसद भवन में नव निर्वाचित दो सांसदों मंसूर अली खान और रजनीश कुमार अग्रवाल को शपथ दिलाई

राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने आज संसद भवन में नव निर्वाचित दो सांसदों मंसूर अली खान और रजनीश कुमार अग्रवाल को शपथ दिलाई।

मंसूर अली खान ने अंग्रेजी में और रजनीश कुमार अग्रवाल ने हिंदी में शपथ ली। ये दोनों सदस्य क्रमशः कर्नाटक और मध्य प्रदेश से हैं।

इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, संसदीय कार्य और सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन, राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश, राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी और सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *