प्रधानमंत्री मोदी ने आज गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में हुई दुखद घटना पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में हुई दुखद घटना पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
प्रधानमंत्री ने इस दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह इस हादसे में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा: “गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।“





