अमरीकी नौसेना ने ईरान के बंदरगाहों की पूर्ण समुद्री नाकाबंदी लागू की, पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा
पाकिस्तान में पिछले सप्ताह हुई शांति वार्ता के विफल होने के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के साथ ही अमरीकी नौसेना ने ईरानी बंदरगाहों की पूर्ण समुद्री नाकाबंदी शुरू कर दी है। यह नाकाबंदी कल शाम साढे सात बजे से प्रभावी हो गई। अमरीकी केंद्रीय कमान ने कहा है कि ये प्रतिबंध फारस और ओमान की खाड़ी में स्थित ईरान के तटीय क्षेत्रों में प्रवेश करने या बाहर निकलने वाले जहाजों पर लागू होंगे। ईरान ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि वह अपने जलक्षेत्र में किसी भी प्रकार की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं करेगा।





