आईपीएल क्रिकेट में कल सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित बीस ओवर में छह विकेट पर 216 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स 159 रन पर ही सिमट गई।
सनराइजर्स के लिए प्रफुल हिंगे ने चार विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। यह मैच चेन्नई के एम ए चिदम्बरम स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जायेगा।





