insamachar

आज की ताजा खबर

reconstituted NITI Aayog
भारत

सरकार ने नीति आयोग का पुनर्गठन किया, प्रधानमंत्री ने नीति आयोग के पुनर्गठन पर शुभकामनाएँ दीं

सरकार ने नीति आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। प्रमुख अर्थशास्त्री अशोक कुमार लाहिड़ी को आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अशोक कुमार लाहिड़ी सुमन के. बेरी का स्थान लेंगे। सरकार ने राजीव गॉबा, प्रोफेसर के.वी. राजू, प्रोफेसर गोबर्धन दास, डॉ. एम.श्रीनिवास और प्रोफेसर अभय करंदिकर को आयोग पूर्णकालिक सदस्य बनाया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने नीति आयोग के पुनर्गठन पर हार्दिक शुभकामनाएँ व्‍यक्‍त की हैं। उन्होंने कहा कि नीति आयोग भारत की नीति निर्माण संरचना में एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में उभरा है, जो सहकारी संघवाद को प्रोत्‍साहन देने, प्रमुख सुधारों को आगे बढ़ाने और नागरिकों के ‘जीवन को सुगम’ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नीति आयोग विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार और दीर्घकालिक रणनीतिक चिंतन के लिए गतिशील मंच के रूप में कार्य करता है।

नीति आयोग के पुनर्गठन के अवसर पर प्रधानमंत्री ने अशोक कुमार लाहिड़ी जी को उसका उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने राजीव गौबा जी, प्रो.के.वी.राजू जी, प्रो.गोबर्धन दास जी, प्रो.अभय करंदीकर जी तथा डॉ. एम.श्रीनिवास जी को भी पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त होने पर बधाई दी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *