मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भाग में लू चलने का अनुमान व्यक्त किया
मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भाग में लू चलने का अनुमान व्यक्त किया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कल तक लू की स्थिति बनी रहेगी। कल ओडिशा के कुछ इलाकों में और बुधवार तक तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कारईक्काल में गर्म और उमस भरे मौसम की संभावना है। पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में रात में गर्मी रहेगी। कल अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश होने का भी अनुमान है। अगले सप्ताह पूर्वी भारत में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।





