insamachar

आज की ताजा खबर

Severe heat and heatwave persist in the national capital, Delhi.
भारत मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी और हीट वेव जारी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी और हीट वेव जारी है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भाग में लू चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अलग-अलग से कुछ स्थानों पर अगले 3 दिनों तक उष्ण लहर (हीट वेव) की स्थिति बनी रहने की संभावना है, इसके बाद इसमें कमी होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कल तक लू की स्थिति बनी रहेगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *