insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हिमाचल प्रदेश की पांच की दिन की यात्रा पर आज शिमला पहुंची

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हिमाचल प्रदेश की पांच की दिन की यात्रा पर आज शिमला पहुंची। राष्‍ट्रपति कल शिमला के लोक भवन में एक भोज में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति का 29 अप्रैल को अटल टनल रोहतांग का दौरा करने का कार्यक्रम है। इस दौरान वे सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों के साथ बातचीत भी करेंगी और ऐतिहासिक अटल टनल रोहतांग के बारे में जानकारी हासिल करेंगी। इसके अलावा 30 अप्रैल को राष्ट्रपति ज़िला काँगड़ा स्थित चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। इसी दिन राष्ट्रपति सेना प्रशिक्षण कमान शिमला में भी एक कार्यक्रम में भाग लेंगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *