insamachar

आज की ताजा खबर

seven Aam Aadmi Party MPs
भारत

राज्यसभा के सभापति ने आम आदमी पार्टी के सात सांसदों के भाजपा में विलय की मंज़ूरी दी, सदन में भाजपा के सदस्यों की संख्या बढ़कर कुल 113 हुई

राज्यसभा में भाजपा के सांसदों की संख्या बढ़कर कुल 113 हो गई है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सभापति सी पी राधाकृष्णन ने आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले सात सांसदों के भाजपा में विलय को मंजूरी दे दी है।

इन सांसदों में राघव चड्ढा, डॉ. अशोक कुमार मित्तल, संदीप पाठक, स्वाति मालीवाल और हरभजन सिंह शामिल हैं। विलय के बाद सदन में आम आदमी पार्टी के सांसदों की संख्या घटकर तीन रह गई है।

किरेन रिजिजू ने भाजपा में इन सांसदों का स्वागत करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *