insamachar

आज की ताजा खबर

India condemned the attacks on merchant vessels in the Strait of Hormuz, terming them unacceptable.
भारत

भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों की निंदा करते हुए उन्हें अस्वीकार्य बताया

भारत ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्‍य में व्यावसायिक जहाजों पर हमले स्‍वीकार्य नहीं हैं। संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत के स्‍थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि चालक दल के सदस्‍यों को निशाना बनाने तथा जहाजों की मुक्त आवाजाही में रुकावट को जायज़ नहीं ठहराया जा सकता। पर्वतनेनी हरीश ने ये बात वैश्‍विक ऊर्जा के संबंध में संयुक्‍त राष्‍ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद की एक विशेष बैठक में कही। कुछ दिन पहले, ओमान के तट के पास भारतीय ध्‍वज वाले एक जहाज पर हमला हुआ था।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *