insamachar

आज की ताजा खबर

UP ATS killed Brijesh Ganjhu, alias Gopal Singh Bhokta—the chief of the banned Jharkhand-based militant outfit TPC—in an encounter in Varanasi
भारत

यूपी एटीएस ने वाराणसी में झारखंड के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी प्रमुख बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता मुठभेड़ में ढ़ेर किया

उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने वाराणसी में बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के प्रमुख बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता को मुठभेड़ में मार गिराया। बृजेश गंझू करीब दो दशक से फरार था।

उसकी गिरफ्तारी पर झारखंड पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 30 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, रंगदारी, आगजनी, आपराधिक साजिश और सरकारी कर्मचारियों पर हमले समेत 50 से अधिक मामले दर्ज थे। इनमें नागरिकों और पुलिसकर्मियों की कथित हत्या के मामले भी शामिल हैं।

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने मुठभेड़ में शामिल एटीएस टीम के लिए दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। बृजेश गंझू पर घोषित 30 लाख रुपये के इनाम में झारखंड पुलिस ने 25 लाख और एनआईए ने पांच लाख रुपये की राशि रखी थी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *