insamachar

आज की ताजा खबर

Election Commission
चुनाव भारत

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 24 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम घोषित किया

निर्वाचन आयोग ने आज राज्यसभा की दस राज्यों की 24 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम घोषित किया। पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और रवनीत सिंह सहित कई सदस्यों का कार्यकाल अगले महीने पूरा हो रहा हैं।

आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की चार, राजस्थान और मध्य प्रदेश की तीन, झारखंड की दो और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश तथा मिजोरम की एक-एक सीट के लिए चुनाव होगा। अधिसूचना पहली जून को जारी की जाएगी और मतदान 18 जून को होगा। मतगणना भी उसी दिन होगी।

आयोग ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु में राज्यसभा की एक-एक सीट के लिए उपचुनाव की भी घोषणा की। ये सीटें महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार और ऑल इंडिया अन्‍ना डीएमके सांसद सी वी शनमुगम के राज्य विधानसभा के लिए हाल ही में निर्वाचित होने के बाद खाली हुई हैं। उपचुनाव भी अगले महीने की 18 तारीख को होगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *