insamachar

आज की ताजा खबर

Thiruvanchoor Radhakrishnan, a seven-time Congress MLA in Kerala, has been elected Speaker of the 16th Kerala Legislative Assembly.
भारत

केरलम में सात बार के कांग्रेस विधायक तिरुवनचूर राधाकृष्णन 16वीं केरलम विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया

केरलम में सात बार के कांग्रेस विधायक तिरुवनचूर राधाकृष्णन 16वीं केरलम विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है। विधानसभा के इतिहास में पहली बार इस चुनाव में सत्ताधारी यूडीएफ, वाम दल और भाजपा के नेतृत्व वाले राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार मैदान में थे।

140 सदस्यों वाली विधानसभा में, सत्तारूढ़ यूडीएफ गठबंधन के उम्मीदवार तिरुवनचूर राधाकृष्णन 101 वोटों के साथ स्पीकर चुने गए। विपक्षी एलडीएफ गठबंधन के उम्मीदवार ए.सी. मोइद्दीन को 35 वोट मिले, जबकि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बी.बी. गोपाकुमार को तीन वोट हासिल हुए। यह पहली बार है जब भारतीय जनता पार्टी ने केरल में स्पीकर पद का चुनाव लड़ा है। डिप्टी स्पीकर के लिए चुनाव पहली जून को होगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *