insamachar

आज की ताजा खबर

Royal Challengers Bangalore secured a spot in the final by defeating Gujarat Titans by 92 runs in the first Qualifier match.
खेल मुख्य समाचार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले क्वालीफायर मैच में गुजरात टाइटन्स को 92 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कल पहले क्वालीफायर मैच में गुजरात टाइटन्स को 92 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। 255 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटन्स 162 रन पर ही सिमट गई। रजत पाटीदार को नाबाद 93‍ रन की पारी के लिये प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

प्रतियोगिता में आज मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। मैच शाम साढ़े सात बजे से होगा। विजेता टीम शुक्रवार को दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटन्स से भिड़ेगी। फाइनल मैच 31 मई को अहमदाबाद के नरेन्‍द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *