insamachar

आज की ताजा खबर

बिज़नेस

सरकार ने कोल इंडिया लिमिटेड में अपनी एक प्रतिशत हिस्‍सेदारी बेचने की पेशकश की

सरकार ने कोल इंडिया लिमिटेड में अपनी एक प्रतिशत हिस्‍सेदारी बेचने की पेशकश की है। अधिक मांग की स्थिति में एक प्रतिशत अतिरिक्‍त हिस्‍सेदारी बेचने का विकल्प रहेगा। निवेश और सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग ने बताया कि बिक्री के लिए शेयर का मूल्य 412 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। गैर-खुदरा निवेशकों के लिए यह बिक्री आज से और खुदरा निवेशकों के लिए 29 मई से शुरू होगी। विभाग ने यह भी कहा कि मजबूत परिचालन और वित्तीय प्रदर्शन, लगातार रिटर्न और आकर्षक लाभांश के साथ, कोल इंडिया दीर्घकालिक निवेश का एक आकर्षक अवसर प्रदान करता है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *